September 14, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किरण सिंह देव से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुलाकात की। नेताओं ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले थे।

29 जुलाई को हुआ था सड़क हादसा

किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। दुर्घटना झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुई, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे

बताई गई जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ट्रक से टकरा गई।

चालक भी हुआ घायल

हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनके सुरक्षा में तैनात PSO भी वाहन में मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल किरण सिंह देव को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में उनके चालक को भी चोटें आई थीं।

फिलहाल भाजपा नेताओं की लगातार अस्पताल पहुंचकर मुलाकात से यह संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार संपर्क में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *