November 13, 2026

उज्जैन। सात दिवसीय कथा के सिलसिले में इंदौर पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश महाराज शरद पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

बोले- महाकाल के चरणों में साक्षात प्रणाम किया

दर्शन के बाद चर्चा करते हुए इंद्रेश महाराज ने कहा कि उन्हें शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, “महाकाल के चरणों में साक्षात प्रणाम किया।”

वृंदावन में गोपेश्वर रूप में विराजते हैं महादेव

इंद्रेश महाराज ने वृंदावन की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां महादेव गोपेश्वर रूप में विराजित हैं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर वे कृष्ण भक्ति में प्रवेश कराते हैं। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन को अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *