November 6, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और आकलन के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे CM साय

सुकमा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान फसल और मकानों को हुए नुकसान की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और नुकसान का आकलन कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

फसल नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाढ़ और बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं भी नुकसान का आकलन करेगी।

उन्होंने कहा कि सर्वे और आकलन के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इससे प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सिंगापुर दौरे पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में नई उद्योग नीति लागू होने के बाद देश और विदेश में इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान निवेशकों से मुलाकात और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *