September 13, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग संभागों के लिए प्रभारियों के साथ ही तीन जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की सूची जारी की है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संजय कोपुलवार को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग संभाग के प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी होंगे। बस्तर संभाग की जिम्मेदारी सुरेन्द्र सोलंकी को दी गई है।

इसी तरह बिलासपुर संभाग के प्रभारी विनोद भारती और सरगुजा संभाग के प्रभारी डॉ. सुनील जायसवाल बनाए गए हैं।

पांच संभागों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

संभागप्रभारी
रायपुरसंजय कोपुलवार
दुर्गखिलेश्वर गोस्वामी
बस्तरसुरेन्द्र सोलंकी
बिलासपुरविनोद भारती
सरगुजाडॉ. सुनील जायसवाल

तीन जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति

भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बलौदाबाजार जिले में विकास कुमार गुप्ता, मुंगेली में रविन्द्र केशरवानी और कोरबा में मनोज राठौर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजकों की सूची

  • बलौदाबाजार: विकास कुमार गुप्ता
  • मुंगेली: रविन्द्र केशरवानी
  • कोरबा: मनोज राठौर

RTI प्रकोष्ठ को जिला और संभाग स्तर पर मजबूत करने की कवायद

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को संभाग और जिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नई टीम सूचना के अधिकार से जुड़े विषयों और जनहित के मुद्दों को संगठन के स्तर पर उठाने में भूमिका निभाएगी।

पार्टी संगठन की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद अब संभाग और जिला स्तर पर RTI प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और सक्रिय करने की तैयारी मानी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *