November 5, 2026

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोज कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

कर्मवीर सिंह ने किया कन्या पूजन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना जाता है और कन्या पूजन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।

भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे, डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू सहित कई पदाधिकारी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में हेमलता चंद्राकर, मीरा पतकी, संगीता शर्मा, पुष्पलता चौहान, मिली बैनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडेय, वंदना राठौड़, नीतू सिंह, प्रीति परगनिया, शीलू साहू और नीतू कोठारी सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *