November 7, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा माइंस क्षेत्र में एक साथ तीन भालू दिखाई देने से कर्मचारियों में चिंता और दहशत का माहौल है। माइंस में काम कर रहे कर्मचारियों ने भालुओं की मौजूदगी का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मामले की जानकारी मिलने पर दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने भालुओं के नजदीक नहीं जाने और उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

माइंस क्षेत्र में तीन भालुओं की मौजूदगी से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

तीन दिन पहले शिव मंदिर परिसर में दिखा था भालू

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार देर रात ग्राम भालूकोन्हा स्थित शिव मंदिर परिसर में भी एक भालू दिखाई दिया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी गतिविधियां कैद हुई थीं। इसके बाद रविवार को भालू को जंगल की ओर जाते देखा गया था।

लगातार आबादी और कामकाजी क्षेत्रों के आसपास भालुओं की मौजूदगी सामने आने से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *