November 23, 2026

दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी। हालांकि, राज्योत्सव के राज्य स्तरीय और अन्य जिलों के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे।

राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय आयोजन यथावत

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते दुर्ग जिले में राज्योत्सव के तहत होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले का असर राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय आयोजनों पर नहीं पड़ेगा। ये कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

78 वर्ष की उम्र में हुआ विधायक का निधन

बता दें कि अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *