तेजादशमी के आयोजन के दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।

युवक भागकर बाइक शोरूम में पहुंचा
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती युवक के साथ मारपीट कर रही है। इस दौरान युवक वहां से बचकर भागता है और पास स्थित एक बाइक शोरूम के अंदर जाता हुआ नजर आता है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर तक विवाद चलता रहा। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
लोगों ने समझाइश देकर कराया मामला शांत
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए युवक और युवती को समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस शिकायत
फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के समक्ष शिकायत आने के बाद ही विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।