November 6, 2026

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक युवक का सड़क के बीच नशे की हालत में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने कोतवाली थाना के सामने NH-43 पर काफी देर तक नागिन डांस किया। इस दौरान राहगीर और वाहन चालक उसे देखते रहे, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

सड़क के बीच काफी देर तक करता रहा डांस

वायरल वीडियो में युवक सड़क के बीचों-बीच डांस करता दिखाई दे रहा है। वह कभी जमीन पर झुककर तो कभी उठकर नागिन डांस की मुद्रा में नजर आ रहा है। युवक के इस तरह सड़क पर डांस करने के कारण वहां से गुजर रहे लोगों की नजरें भी उस पर टिक गईं।

कुछ देर के लिए वाहन चालकों ने भी अपनी रफ्तार धीमी कर दी और सड़क पर चल रहे इस घटनाक्रम को देखते रहे।

पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर रोका

युवक का डांस जारी रहने के दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप किया। पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़कर सड़क से हटाया और उसे किनारे किया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की हरकत और पुलिसकर्मी द्वारा उसे सड़क से हटाए जाने का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *