November 7, 2026

दुर्ग। जिले में लंबे समय से जब्त रखी गई अनुपयोगी शराब का न्यायालयीन आदेश के बाद विधिवत नष्टीकरण किया गया। जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त करीब 34 हजार बल्क लीटर मदिरा को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय, कलेक्टर और पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद सुपेला थाना क्षेत्र के निर्धारित स्थल पर की गई।

मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी शराब

दरअसल, दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज आबकारी मामलों में जब्त शराब लंबे समय से सुरक्षित रखी गई थी। समय बीतने के कारण यह मदिरा मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी। ऐसे में न्यायालय और जिलाधीश के आदेश के अनुसार इसके नष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

294 प्रकरणों में जब्त 33,920 लीटर मदिरा नष्ट

इस कार्रवाई के तहत कुल 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। बुलडोजर की मदद से शराब को नष्ट किया गया।

पूरी कार्रवाई शराब नष्टीकरण टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, न्यायालय, कलेक्टर और पर्यावरण विभाग से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई पूरी की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *