मध्य प्रदेश। जिले के रायपुरा इलाके में स्कूटी से घर लौट रही दो युवतियों के साथ बाइक सवार तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। युवतियां मनिहारी का सामान बेचकर घर लौट रही थीं। इस दौरान उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा
घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल रहा।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।