रायपुर। केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि के आवंटन पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक आभार।