November 7, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है।

पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, डागेश्वर साहू (34 वर्ष) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12 वर्ष) और अनुराग (8 वर्ष) के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने मामा के घर मोहारा गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे।

इसी दौरान अरमरीकला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल

हादसे में डागेश्वर साहू का छोटा बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *