रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
पार्टी ने सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की तैयारी में है।

नगर निगमों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने चार नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
- बीरगांव: पर्यवेक्षक – डॉ. शिवकुमार डहरिया, सह-पर्यवेक्षक – मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू
- भिलाई: पर्यवेक्षक – धनेंद्र साहू, सह-पर्यवेक्षक – दीपक दुबे
- रिसाली: पर्यवेक्षक – मोहन मरकाम, सह-पर्यवेक्षक – कन्हैया अग्रवाल
- भिलाई चरोदा: पर्यवेक्षक – विकास उपाध्याय, सह-पर्यवेक्षक – राजेन्द्र साहू
नगर पालिकाओं में इन्हें बनाया गया पर्यवेक्षक
नगर पालिका स्तर पर कांग्रेस ने पांच नेताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।
- बैकुंठपुर: राजेन्द्र सिंह
- शिवपुर चरचा: प्रशांत मिश्रा
- सारंगढ़: चातुरी नंद
- जामुल: प्रमोद दुबे
- खैरागढ़: छन्नी साहू
नगर पंचायतों में भी तैनाती
नगर पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
- प्रेमनगर: भानुप्रताप सिंह
- मारो: सुनील महेश्वरी
- नरहरपुर: आनंद पवार
- कोंटा: अवधेश गौतम
- भैरमगढ़: रेखचंद जैन
- भोपालपटनम: सततार अली
चुनावी तैयारियों में जुटेंगे पर्यवेक्षक
कांग्रेस की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुंचने और स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं और चुनावी तैयारियों के बीच समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए इन नियुक्तियों को पार्टी की जमीनी तैयारियों को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।