November 10, 2026

संजीव शर्मा, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एएसआई से लेकर कांस्टेबल और बस्तर फाइटर के जवानों सहित कुल 304 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला सूची जारी की है।

जारी सूची में 6 एएसआई, 24 प्रधान आरक्षक, 118 आरक्षक और 192 बस्तर फाइटर के जवानों के नाम शामिल बताए गए हैं। इसके साथ ही जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

तीन सूचियों में जारी हुए आदेश

तबादले से संबंधित आदेश तीन अलग-अलग सूचियों में जारी किए गए हैं। इनमें DRG और बस्तर फाइटर के जवानों की पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *