रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में पदस्थ किया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर बनाया गया है। बंतलूराम भगत को छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ में उप सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को ASP बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को ASP कटघोरा (कोरबा) और नितीश कुमार ठाकुर को ASP बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
अभिषेक माहेश्वरी को 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट बालोद में उप सेनानी बनाया गया है। गीता वाधवानी को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव रेंज में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। देवेन्द्र कुमार सिंह को DSP (परिवहन), सरगुजा, लितेश सिंह को ACP (यातायात), रायपुर नगरीय और विकास पाटले को DSP (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद पदस्थ किया गया है।
मणीशंकर चंद्रा को ACP (पुलिस लाइन), रायपुर नगरीय, श्याम मधुकर को DSP (लाइन), बेमेतरा और सौरभ उईके को ACP (यातायात), रायपुर नगरीय बनाया गया है। रूपेश कुमार को DSP (यातायात), धमतरी, उत्तम प्रताप सिंह को SDOP सीतापुर (सरगुजा) और आशीष कुमार नेताम को SDOP सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है।
मनीष रात्रे को SDOP बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़), नीलेश द्विवेदी को DSP, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और नेलसन कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज में DSP पदस्थ किया गया है। कौशल किशोर वासनिक को DSP (अजाक), कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को DSP कोरिया और श्रीकांत शुक्ला को DSP (मुख्यालय), बालोद बनाया गया है।
अन्य जिलों में भी बदले गए अधिकारी
विशाल गर्ग को CSP सूरजपुर, स्निग्धा सलामे को SDOP कोंडागांव और सुशांतो बनर्जी को DSP गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है। संगम राम को SDOP बोड़ला (कबीरधाम) और अमृता पैकरा को SDOP वाड्रफनगर (बलरामपुर) पदस्थ किया गया है।
रमेश चन्द्रा को DSP (यातायात), बिलासपुर, रामावतार धुरव को DSP (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव और विनोद कुमार मण्डावी को CSP दल्लीराजहरा (बालोद) बनाया गया है।
वहीं, माया शर्मा को DSP, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर, सत्यकला रामटेके को DSP (अजाक क्राइम), धमतरी और विवेक शर्मा को DSP बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
आदेश में तत्काल प्रभाव से पदस्थापना के निर्देश
गृह (पुलिस) विभाग के आदेश में सभी तबादलों को प्रशासनिक आधार पर किया गया बताया गया है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अधिकारी आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।