September 14, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री तोमर की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

परिजनों और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की भी लगातार अस्पताल से संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *