November 4, 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टार फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शुरुआती आशंका है कि प्रोसेसिंग के दौरान टार लीक होने से आग लगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Porwal Tar Products फैक्ट्री में कैसे लगी आग?

यह घटना उरला थाना क्षेत्र में स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री की है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टार की प्रोसेसिंग के दौरान रिसाव होने से आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

चार महीने पहले भी झुलसे थे दो श्रमिक

बताया जा रहा है कि Porwal Tar Products फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है। करीब चार महीने पहले भी यहां आग लगी थी, जिसमें दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे।

लगातार दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आने के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पिछली घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों में सुधार के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

सुरक्षा इंतजाम और विभागीय निगरानी पर सवाल

फैक्ट्री में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। अब यह जांच का विषय है कि आग किन परिस्थितियों में लगी, क्या फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था और पिछली घटना के बाद क्या सुधारात्मक कदम उठाए गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों और सुरक्षा इंतजामों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के लिए जिम्मेदारी तय होने और संभावित लापरवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *