November 6, 2026

रायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। आदेश के तहत थाना प्रभारियों को नई पदस्थापना देते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रेमप्रकाश अवधिया को खरोरा की जिम्मेदारी

जारी तबादला आदेश के मुताबिक प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं विद्याभूषण भारद्वाज का खरोरा थाना से तबादला कर उन्हें माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SI दीपक कुमार साहू बने राखी थाना प्रभारी

तबादला आदेश में SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राखी थाना की कमान अब उनके पास होगी।

वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

तीन थानों में बदले प्रभारी

रायपुर ग्रामीण पुलिस के इस फेरबदल में कुल तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

अधिकारीनई पदस्थापना
प्रेमप्रकाश अवधियाथाना प्रभारी, खरोरा
विद्याभूषण भारद्वाजथाना प्रभारी, माना
SI दीपक कुमार साहूथाना प्रभारी, राखी
SI जितेन्द्र डहरियापुलिस लाइन अटैच

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *