September 14, 2026

सीहोर जिले का इछावर अंचल रविवार को ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। अमलाहा से भव्य ‘शिवा गौ कृषक कांवड़ यात्रा’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। वहीं लगभग 5 हजार महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण किया।

7 पवित्र नदियों के जल से होगा जलाभिषेक

यात्रा की खास विशेषता 7 पवित्र नदियों से लाया गया जल रहा। श्रद्धालु इसी जल को कांवड़ में लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। डीजे, भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Image
Image
Image
Image

गांव-गांव हुआ भव्य स्वागत

अमलाहा से निकली यात्रा धांमदा, दुर्गपुरा, जमुनिया हटेसिंह और भाऊंखेड़ी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा, जलपान और फलाहार के जरिए कांवड़ियों का स्वागत किया।

इछावर मंडी में महाआरती के साथ समापन

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच यात्रा इछावर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इछावर मंडी परिसर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और सहयोग करने वाले क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *