November 21, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के एलाइनमेंट को लेकर उज्जैन में एक और धार्मिक स्थल का मामला सामने आया है। एटलस चौराहे के पास स्थित फलादिया मस्जिद का 224 वर्ग मीटर हिस्सा प्रस्तावित फ्लाईओवर के रास्ते में बाधक बताया जा रहा है। नगर निगम ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी कर दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया है। वहीं, मस्जिद प्रबंधन ने इसे करीब 100 साल पुराना बताया है।

एटलस चौराहे के पास स्थित है मस्जिद

सिंहस्थ-2028 के लिए बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में फलादिया मस्जिद का हिस्सा आने की बात सामने आई है। इससे पहले छत्री चौक की शाही मस्जिद को लेकर भी विवाद सामने आया था। अब एटलस चौराहे के पास नई सड़क पर स्थित फलादिया मस्जिद का मामला चर्चा में है।

दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया

उज्जैन नगर निगम के उपायुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में सिंहस्थ-2028 के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। यह काम लोक निर्माण विभाग (PWD) के सिंहस्थ डिवीजन की ओर से किया जा रहा है।

टैगोर के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन ने नगर निगम को एक सूची सौंपी थी, जिसमें फलादिया मस्जिद का हिस्सा भी शामिल है। इसी आधार पर मस्जिद प्रबंधन को सूचना पत्र जारी कर दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

सुनवाई के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगर निगम उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मस्जिद प्रबंधन का पक्ष और दस्तावेज सुनने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुनवाई के बाद ही इस मामले में अगला कदम तय होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *