November 7, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा जान्हवी सी. भूषण की मौत हो गई। वह एलसीआईटी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी और ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्यूशन से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जान्हवी सी. भूषण (16) के रूप में हुई है। वह ट्यूशन से स्कूटी पर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बोदरी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि छात्रा बुरी तरह घायल हो गई।

अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद घायल जान्हवी को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक यू-टर्न लेकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *