November 21, 2026

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस की 100 डायल गाड़ी के चालक पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में 100 डायल की गाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान गाड़ी के चालक और बजरंग दल के पदाधिकारी सचिन के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चालक ने सचिन के साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में द्वारकापुरी थाने पहुंचे और घेराव कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामले की जांच किए जाने की बात कही गई। पुलिस की ओर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता वहां से रवाना हो गए।

फिलहाल, चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *