November 22, 2026

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को बर्तन व्यापारी के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई की। GST चोरी की शिकायतों के बाद चार सदस्यीय टीम ने सिल्वर रिसॉर्ट के पास स्थित अर्चना स्टील एम्पोरियम में दबिश देकर जांच शुरू की।

बर्तनों की गिनती और बिलों का मिलान

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम गोदाम में रखे बर्तनों की गिनती कर रही है। साथ ही उपलब्ध स्टॉक का बिलों और दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर विभाग यह जांच कर रहा है कि कारोबार में GST नियमों का पालन किया गया है या नहीं।

जांच के बाद सामने आएगी स्थिति

फिलहाल मामले में वाणिज्यकर विभाग के किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टीम की जांच जारी है। स्टॉक और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही कथित GST अनियमितता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *