November 21, 2026

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान से जुड़े विवादित वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। एक दिन के भीतर सोशल मीडिया पर महिला के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में महिला ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जबकि शुक्रवार को जारी दूसरे वीडियो में उसने अपने पहले बयान का खंडन करते हुए सफाई दी है।

पहले वीडियो में लगाए थे मानसिक प्रताड़ना के आरोप

गुरुवार को सोशल मीडिया पर रश्मि भाटिया नाम की महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें महिला ने सांसद अनीता नागर सिंह चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी।

दूसरे वीडियो में पहले बयान से पलटी महिला

शुक्रवार को रश्मि भाटिया ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने पहले वायरल हुए वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा और पूर्व में कही गई बातों का खंडन किया। उनका दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

24 घंटे में दो विरोधाभासी वीडियो से बढ़ी चर्चा

एक ही मामले में करीब 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग और विरोधाभासी वीडियो सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल महिला के दोनों बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जारी हैं। मामले में संबंधित पक्षों और प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *