November 21, 2026

सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस में आपसी खींचतान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। सिंगरौली प्रवास के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एक-दूसरे की कलाई खोलने के बजाय मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश में कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं रहेगा।

नेताओं की आपसी खींचतान पर उठाए सवाल

अजय सिंह राहुल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर चिंता जताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं को आपसी विवाद छोड़कर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक, नेताओं की आपसी खींचतान से पार्टी को नुकसान हो सकता है।

जनता की समस्याएं गिनाती है, वोट बीजेपी को देती है: अजय सिंह

देवसर में सिंगरौली की समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अजय सिंह राहुल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोग क्षेत्र की बदहाल समस्याएं तो गिनाते हैं, लेकिन चुनाव में वोट बीजेपी को दे देते हैं।

उनके इस बयान में एक ओर कांग्रेस के भीतर एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया गया, तो दूसरी ओर जनता के चुनावी समर्थन को लेकर पार्टी के सामने मौजूद चुनौती भी सामने आई। अब देखना होगा कि अजय सिंह राहुल की इस नसीहत का प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर कितना असर होता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *