November 6, 2026

रायपुर। अग्रवाल समाज के आराध्य और समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों के साथ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत शहर की विभिन्न मोहल्ला समितियों में प्रतियोगिताओं से लेकर स्वास्थ्य शिविर, कार्निवल, शोभायात्रा और मुख्य समारोह तक कई कार्यक्रम होंगे।

अग्रवाल सभा, रायपुर के मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल के अनुसार, 11 अक्टूबर को महोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और एडीआर ग्रुप दिल्ली के चेयरमैन सुशील अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।

अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश के लिए CM का जताया आभार

अग्रवाल सभा, रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल और महामंत्री मनमोहन अग्रवाल समेत समाज के पदाधिकारियों ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

सभा ने कहा कि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय अग्रवाल समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

19 मोहल्ला समितियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुख्य जयंती समारोह से पहले रायपुर की 19 मोहल्ला समितियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगे मुख्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इसके जरिए समाज के अधिक से अधिक परिवारों, बच्चों और युवाओं को महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

4 अक्टूबर को सर्वसमाज के लिए AGRATHON

4 अक्टूबर को सर्वसमाज के लिए AGRATHON – “Vande Mataram, Run For Nation” का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से शुरू होगी। आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के लिए पुरस्कार रखे गए हैं।

इसी दिन श्री सालासर धाम, छेड़ीखेड़ी में सर्वसमाज के लिए विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। डॉक्टर कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 60 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच, नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

7 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धाम में महोत्सव का उद्घाटन

7 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धाम, छेड़ीखेड़ी में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।

विशिष्ट अतिथियों में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न मोहल्ला समितियों का सम्मान किया जाएगा।

8 और 9 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 9 अक्टूबर को महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

10 अक्टूबर को अग्रसेवा दिवस और विशाल कार्निवल

10 अक्टूबर को अग्रसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान समाज के सदस्यों की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

इसी दिन विशाल कार्निवल का आयोजन भी होगा। इसमें विभिन्न आकर्षणों के साथ अग्र बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी।

11 अक्टूबर को पूजा, शोभायात्रा और मुख्य समारोह

अग्रसेन जयंती के दिन 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे श्री अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शाम 6:30 बजे से श्री अग्रसेन धाम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद कवि सम्मेलन और लाफ्टर शो मुख्य आकर्षण रहेंगे।

आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी तय

महोत्सव को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जयंती प्रभारी राजेश हेलीवाल बनाए गए हैं, जबकि कैलाश अग्रवाल, चन्द्रभान गुप्ता, संजय अग्रवाल (मोवा), दीपक गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, नितेश गोयल, राहुल अग्रवाल, कीर्ति सांघी और रितेश अग्रवाल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

शोभायात्रा प्रभारी शैलेश अग्रवाल होंगे। उनके साथ सुशील गोयंका, अभिषेक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज गोयल, सुमित अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, उदय बजाज, स्वप्निल अग्रवाल, अमन चौधरी, मोहक अग्रवाल, चाहत अग्रवाल और स्पर्श अग्रवाल सहयोग करेंगे।

अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

  • मंच व्यवस्था: सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कुमार मंगलम, हर्षित अग्रवाल
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: योगेश अग्रवाल, ब्रिज अग्रवाल
  • भोजन व्यवस्था: सतपाल जैन, कमल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, महेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल
  • अग्रसेवा दिवस: रमेश सावंदिया, अरुण मित्तल, चिमनलाल अग्रवाल, कैलाश मित्तल
  • प्रचार-प्रसार: योगेश अग्रवाल, उदित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल
  • पूजा समिति: राजेंद्र अग्रवाल, नरसिंह अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, दिलीप केडिया
  • पंडाल एवं बैठक व्यवस्था: कमल किशोर अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल
  • प्रतिभा प्रोत्साहन: प्रदीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल (जीआर), जेपी अग्रवाल (बालाजी), संजय अग्रवाल, आनंद गोयल

समन्वय और अर्थ व्यवस्था समिति भी गठित

पूरे आयोजन के समन्वय की जिम्मेदारी जगदीश प्रसाद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सतपाल जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल और योगी अग्रवाल को दी गई है।

वहीं अर्थ व्यवस्था समिति में जगदीश प्रसाद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सतपाल जैन, जेपी अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल (एनआर), दिनेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (बसना) और राम अग्रवाल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।

अग्रवाल सभा ने समाज के सभी वर्गों से अग्रसेन जयंती महोत्सव के विभिन्न आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *