November 13, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ राज्य स्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेताओं का चयन किया गया है। 27 अक्टूबर 2026 को चयन समिति की मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से प्रदेश के सभी 55 जिलों से विजेताओं का चयन किया गया। इन्हें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल जिले के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। संदीप वर्मा को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, सुहानी राजपूत को द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और समीर गौड़ को तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर दिया जाएगा। अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार और वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, प्रतियोगिता में कुल 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

करीब 40 हजार किसानों ने लिया हिस्सा

श्रीराम तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें किसानों के कल्याण, कृषि विकास और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े 24 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रतिभागियों को प्रश्न हल करने के लिए 24 मिनट दिए गए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित था, जबकि गलत या अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई नकारात्मक अंक नहीं था।

प्रतियोगिता में करीब 40 हजार किसानों ने भाग लिया। इनमें से 15,298 प्रतिभागियों ने सभी 24 प्रश्नों के सही जवाब दिए और अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाई। इस सूची में 13,091 पुरुष, 2,201 महिलाएं और छह अन्य प्रतिभागी शामिल हैं।

आयु वर्ग के अनुसार, सूची में 18 वर्ष तक के 108, 19 से 40 वर्ष के 9,408 और 40 वर्ष से अधिक आयु के 5,782 प्रतिभागी शामिल हैं।

सभी 55 जिलों से चुने गए प्रथम स्थान के विजेता

प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए तीन-तीन विजेताओं का चयन किया गया है। प्रथम स्थान पर चुने गए किसानों की जिलेवार सूची इस प्रकार है:

जिलाप्रथम स्थान के विजेता
भोपालसंदीप वर्मा
श्योपुरविपिन रावत
मुरैनारामजी लाल धाकड़
भिंडजगमोहन बघेल
ग्वालियरकृष्णा रावत
शिवपुरीउमेश कुमार लोधी
गुनाअंगूरी अग्रवाल
अशोकनगरउपेन्द्र यादव
दतियाजितेन्द्र अहिरवार
देवासमनोहर पंवार
रतलामजितेंद्र गुर्जर
शाजापुरतेजकुंवर बाई परमार
आगर मालवापवन कुमार
मंदसौरखुमान सिंह
नीमचजुगल गरासिया
उज्जैनरोहित अंजना
इंदौरजितेन्द्र मौर्य
धारकिशोर यादव
अलीराजपुरकलम सिंह डुडवे
झाबुआनरेन्द्र पोरवाल
खरगोनश्याम पाटीदार
बड़वानीराकेश सस्ते
खंडवाविनोद पंवार
बुरहानपुरपवन गढ़वे
सीहोरहर्ष यादव
रायसेनसतमेश बघेल
राजगढ़नवीन मीणा
विदिशाप्रसेन सिंह
बैतूलकमरजा काले
नर्मदापुरमवीरेन्द्र लोवंशी
हरदाकपिल जाट
सागरजयहिंद राजपूत
दमोहसंध्या जैन
पन्नाश्री कृष्ण पटेल
छतरपुरजसवंत सिंह
टीकमगढ़अखलेश यादव
निवाड़ीराजेन्द्र कुमार कुशवाहा
जबलपुरअनिल पटेल
कटनीराजाराम पटेल
नरसिंहपुरअरविंद कुमार मेहरा
छिंदवाड़ाचंद्रा चंद्रवंशी
पांढुर्नालक्ष्मीकांत किंकर
सिवनीविकास पंचेश्वर
मंडलाशालू बड़गैयां
डिंडौरीविकास ठाकुर
बालाघाटदिवला पटले
रीवासंतोष द्विवेदी
सिंगरौलीआशीष सिंह
मऊगंजदिनेश कुशवाहा
शहडोलब्रजराज सिंह जोधावत
अनूपपुरचंदन सिंह
उमरियाराम प्रमोद गुप्ता
सीधीप्रांशु गुप्ता
सतनाविद्या सोनी
मैहरकृष्णा तिवारी

प्रदेश के अन्य जिलों में द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का भी चयन किया गया है। सभी विजेताओं की सूची वीर भारत न्यास की वेबसाइट पर अपलोड की गई है: https://quiz.veerbharatnyas.com/vijeta

किसान सम्मान और जागरूकता का प्रयास

श्रीराम तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना और कृषि विकास को जनभागीदारी से जोड़ना है। ऑनलाइन क्विज के माध्यम से किसानों ने कृषि और किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी परखी। पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की जिलेवार मेरिट सूची तैयार करने के बाद लॉटरी से विजेताओं का चयन किया गया।

कई विभागों की संयुक्त पहल

‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर भारत न्यास, संस्कृति संचालनालय और जनसंपर्क विभाग ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के सहयोग से किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *