November 6, 2026

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

चलती पुलिस वाहन में उठने लगीं आग की लपटें

जानकारी के मुताबिक, कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।

आग का पता चलते ही वाहन में सवार पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

समय रहते बाहर निकले पुलिसकर्मी

घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात

फिलहाल शासकीय वाहन में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग किस वजह से लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना में वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *