November 22, 2026

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोपहिया वाहन पर रखकर कथित तौर पर अवैध रूप से इंजेक्शन बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।

आरोपी के पास से दो तरह के इंजेक्शन जब्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय प्रेम शर्मा, निवासी बजरिया, भोपाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 146 बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) और 146 फेनिरामाइन मैलेट (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए हैं।

नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई चेन की जांच

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल निशातपुरा पुलिस इंजेक्शनों की सप्लाई चेन और इनके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *